12 अक्टूबर 2013 - 20:30
तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शन।

तुर्की में सरकार की तरफ़ से दिये गए अनुकूलन पैकेज के विरोध में कुर्दिस्तान वर्कर पार्टी के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें हुर्रियत के हवाले से ख़बर दी है कि तुर्की में सरकार की तरफ़ से दिये गए अनुकूलन पैकेज के विरोध में कुर्दिस्तान वर्कर पार्टी के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विरोध प्रदर्शन का यह सिलसिला तीसरे दिन भी दक्षिण पूर्व में जारी रहा, विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शन कारियों नें पुलिस पर पथराव किया और पैट्रोल बम फेंके, पुलिस नें प्रदर्शन कारियों को भगाने के लिये आँसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया। तुर्की की जनता वर्तमान सरकार की ग़लत पॉलीसियों और सीरिया में आतंकवादियों के समर्थन पर नाराज़ है। तुर्की के इस्राईल और अमरीका के साथ नज़दीकी सम्बंध हैं।