तेहरान के अस्थायी इमामे जुमा ने कहा है कि अमरीका की सरकार झूठी, धूर्त व वचन तोड़ने वाली है।आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने तेहरन की नमाज़े जुमा के ख़ुत्बों में ईरान के संबंध में अमरीका की दोमुखी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों ने ऐसे समय में ईरान से वार्ता के स्वागत की बात कही है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतिन याहू के साथ भेंट में दावा किया है कि प्रतिबंधों ने ईरान को वार्ता पर बाध्य किया है। उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति के इस बयान का भी उल्लेख करते हुए कि ईरान के संबंध में सभी विकल्प मेज़ पर हैं, कहा कि ईरानी जनता के समक्ष भी अमरीका और पश्चिम के बारे में सभी विकल्प खुले हुए हैं। आयतुल्लाह ख़ातेमी ने कहा कि ईरानी जनता आठ वर्षीय पवित्र प्रतिरक्षा के दौरान इसका व्यवहारिक उदाहरण भी प्रस्तुत कर चुकी है।
10 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 471434
तेहरान के अस्थायी इमामे जुमा ने कहा है कि अमरीका की सरकार झूठी, धूर्त व वचन तोड़ने वाली है