अम्मार हकीम ने कहा है कि इराक में कबाएली लड़ाई आतंकवादियों के हित में है। प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक की उच्च इस्लामी परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि इराक में कबाएली लड़ाई आतंकवादियों के हित में है। उन्होंने फेसबुक पर अपने वेबलाग में लिखा है कि इराक में जातीय व क़बाएली लड़ाई होने की स्थिति में सबसे अधिक लाभ आतंकवादियों को पहुंचेगा क्योंकि कबाएली लड़ाई से आतंकवादी गतिविधियों और आतंकवादियों के फलने फूलने का उपयुक्त वातावरण उपलब्ध हो जायेगा। ज्ञात रहे कि पिछले महीने इराक में होने वाले आतंकवादी हमलों में कई सौ इराक़ी हताहत व घायल हुए थे।
10 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 471433
इराक की उच्च इस्लामी परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि इराक में कबाएली लड़ाई आतंकवादियों के हित में है