8 अक्टूबर 2013 - 20:30
अलक़ायदा व तालेबानी संगठन इस्लाम की छवि बिगाड़ रहे हैं।

ऑल इण्डिया पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष का एक इंटरव्यू में कहना था अलक़ायदा और तालेबानी संगठन पूरे विश्व में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं और वह इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाकर पूरी दुनिया में इस्लाम की छवि बिगाड़ रहे हैं।

ऑल इण्डिया पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष का एक इंटरव्यू में कहना था अलक़ायदा और तालेबानी संगठन पूरे विश्व में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं और वह इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाकर पूरी दुनिया में इस्लाम की छवि बिगाड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस्लामी दुनिया को इस समय अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस्लामी दुश्मन शक्तियां समझ गईं हैं कि मुसलमानों को आपस में लड़ा देना सबसे आसान काम है और वह यह कि ख़रीदे हुए मुफ़्तियों और तथाकथित मुल्लाओं के द्वारा कर रहे हैं, जिनका इस्लाम के साथ दूर दूर तक कोई सम्बंध नहीं है।सीरिया में ज़ायोनी साज़िशों के सम्बंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में डाक्टर कल्बे सादिक़ नें कहा कि ज़ायोनी साज़िशें केवल सीरिया तक सीमित नहीं हैं बल्कि दुनिया के जिस कोने में भी मुसलमान आबाद हैं वहाँ वहाँ ज़ायोनियों नें अपनी नापाक साज़िशों का जाल बिछा रखा है, कभी मुसलमानों को एक दूसरे के साथ लड़वा रहे हैं, कभी दूसरे धर्मों के साथ, वैसे तो ज़ायोनी पैग़म्बर स. के ज़माने से ही मुसलमानों के दुश्मन रहे हैं जिसकी गवाही क़ुरआन नें भी दी है कि यह कबी मुसलमानों के दोस्त नहीं हो सकते हैं।