8 अक्टूबर 2013 - 20:30
हिज़बुल्लाह देश का एक महत्वपूर्ण आधार है।

लेबनान के राष्ट्रपति नें ज़ायोनी सरकार की धमकियों और अत्याचारों का मुक़ाबला करने के लिये हिज़बुल्लाह की ऊर्जा से लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के अधिकारियों नें हिज़बुल्लाह को लेबनान के सुरक्षा और राजनीतिक ढ़ाँचे का एक महत्वपूर्ण भाग बताया है। इस बारे में लेबनान के राष्ट्रपति नें ज़ायोनी सरकार की धमकियों और अत्याचारों का मुक़ाबला करने के लिये हिज़बुल्लाह की ऊर्जा से लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने राष्ट्रीय बातचीत के शुरू किये जाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि विदेशी आक्रामकता का सामना करने के लिये हिज़बुल्लाह की ज़रूरत है। लेबनान के राष्ट्रपति नें कहा कि देश की राष्ट्रीय वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा की स्ट्रॉटेजी के बारे में विचार विमर्श किया जाए, मुख्य रूप से ज़ायोनी सरकार के अत्याचारों का मुक़ाबला करने और देश की सुरक्षा के लिये हिज़बुल्लाह की ऊर्जा से लाभ उठाने के बारे में फ़ैसला किया जाए।उन्होंने लेबनान से सीरिया के ख़िलाफ़ कुछ आतंकवादी संगठनों की कार्यवाहियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन संगठनों की नकारात्मक कार्यवाहियों नें लेबनान की पुलिस और फ़ौज की ज़िम्मेदारियों में बढोत्तरी कर दी है। लेबनान की पार्लियामेंट में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि मोहम्मद रअद नें फ़ौज, राष्ट्र और हिज़बुल्लाह के त्रिभुज पर ज़ोर दिया है और प्रतिरोध संगठन के विरोधियों की कड़ी नंदा करते हुए कहा है कि इस्लामी प्रतिरोध हिज़बुल्लाह के विरोधी वास्तव में लेबनान की सुरक्षा, शांति और अमन के ख़िलाफ़ हैं।