8 अक्टूबर 2013 - 20:30
अमरीका में शट डाउन दूसरे सप्ताह भी जारी।

अमरीका में विभिन्न सरकारी विभागों की बंदी को एक सप्ताह हो गया है और लाखों सरकारी कर्मचारी अनिश्चितता की स्थिति में हैं। वित्तीय विधेयक और राष्ट्रीय ऋण की सीमा में बढ़ोत्तरी पर दोनों पार्टियों के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में विभिन्न सरकारी विभागों की बंदी को एक सप्ताह हो गया है और लाखों सरकारी कर्मचारी अनिश्चितता की स्थिति में हैं। वित्तीय विधेयक और राष्ट्रीय ऋण की सीमा में बढ़ोत्तरी पर दोनों पार्टियों के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है।विशेषज्ञों के अनुसार अगर 17 अक्तूबर तक राष्ट्रीय ऋण की सीमा में बढ़ोत्तरी की मंज़ूरी न दी गई तो अमरीका में आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। सीनेट में वित्तीय बिल पर बहस के दौरान दोनों पार्टियों नें शट डाउन की ज़िम्मेदारी एक दूसरे पर थोपने की कोशिश की।डेमोक्रेटिक लीडर हेरी रीड नें दावा किया कि सीनेट के सदस्यों का बहुमत व्यय के बिल की मंज़ूरी में है। जबकि स्पीकर मतदान में देरी कर रहे हैं। इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ऐलान कर चुके हैं कि वह इस मामले में विपक्ष से कोई बातचीत नहीं करेंगे।