अरब लीग नें अरब देशों, मुख्य रूप से इराक़ व मिस्र में पिछले दिनों हुई हिंसा व आतंकवाद की कड़ी निंदा की है। अरब लीग के जनरल सिक्रेट्री के राजनीतिक मामलों के प्रमुख फ़ाज़िल जवाद नें मिस्र में पिछले दिनों हुए परिवर्तन के हवाले से किये गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अरब लीग की नज़र में आतंकवाद और बेगुनाह लोगों का ख़ून बहाना किसी भी स्थिति में स्वीकार करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्थिरता और आतंकवाद, देश की आर्थिक स्थिति को कमज़ोर और देश के हितों के बिल्कुल विपरीत है। इसी तरह उन्होंने इराक़ की स्थिति के बारे में कहा कि इस देश में होने वाले बम धमाके दुर्भाग्यपूर्ण हैं और यह देश, आतंकवादियों के निशाने पर है। अरब लीग के सिक्रेट्री जनरल के राजनीतिक मामलों के प्रमुख फ़ाज़िल जवाद नें कहा कि अरब लीग आतंकवाद के मुक़ाबले में इराक़ का समर्थन करता रहेगा।
8 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 470968
अरब लीग के जनरल सिक्रेट्री के राजनीतिक मामलों के प्रमुख फ़ाज़िल जवाद नें मिस्र में पिछले दिनों हुए परिवर्तन के हवाले से किये गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अरब लीग की नज़र में आतंकवाद और बेगुनाह लोगों का ख़ून बहाना किसी भी स्थिति में स्वीकार करने योग्य नहीं है