8 अक्टूबर 2013 - 20:30
सीरिया के भागे हुए फ़ौजियों की वापसी का सिलसिला जारी।

पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान सीरिया के उन फ़ौजियों और फ़ौज के अधिकारियों नें, जो फ़ौज से भाग गए थे, अपने इस काम पर पछतावे का इज़हार करते हुए ज़ोर देकर कहा कि वह सल्फ़ी आतंकवाद और विनाशकारी संगठनों की भेंट चढ़ गए थे

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि सीरिया की फ़ौज से भागने वाले फ़ौजियों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है।इन सूत्रों नें ऐलान किया है कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान सीरिया के उन फ़ौजियों और फ़ौज के अधिकारियों नें, जो फ़ौज से भाग गए थे, अपने इस काम पर पछतावे का इज़हार करते हुए ज़ोर देकर कहा कि वह सल्फ़ी आतंकवाद और विनाशकारी संगठनों की भेंट चढ़ गए थे। सीरिया के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान सीरिया के भागने वाले सैंकड़ों फ़ौजी, अपने देश की फ़ौज में दोबारा शामिल हो गए और उन्होंने अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों में दूसरे फ़ौजियों के साथ मिलकर आतंकवादियों का मुक़ाबला किया और मुक़ाबला करते हुए वह अपनी जान को न्यौछावर कर चुके हैं।