8 अक्टूबर 2013 - 20:30
सीरिया में जिबहतुन्नसरा में शामिल सऊदी फ़ौजी मारा गया।

सीरिया के हलब शहर के दक्षिण में जिबहतुन्नसरा में शामिल होकर सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई में भाग लेने वाला सऊदी अरब का एक फ़ौजी अधिकारी सीरिया के फ़ौजी आप्रेशन में मारा गया।

सीरिया के हलब शहर के दक्षिण में जिबहतुन्नसरा में शामिल होकर सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई में भाग लेने वाला सऊदी अरब का एक फ़ौजी अधिकारी सीरिया के फ़ौजी आप्रेशन में मारा गया।फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की फ़ौज नें रविवार को सैफ़ जमआन नाम के आतंकवादी को दक्षिणी सीरिया में स्थित हलब शहर के दक्षिणी इलाक़े में मार गिराया। इस रिपोर्ट के अनुसार सैफ़ जमालुद्दीन सीरिया में जिबहतुन्नसरा में शामिल होने से पहले जद्दा एयरपोर्ट पर फ़ौजी के रूप में तैनात था।हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्टें आई हैं जिनसे पता चलता है कि सऊदी अरब के कुछ फ़ौजी बश्शारुल असद की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले हथियारबंद आतंकवादियों में शामिल हैं। सऊदी अरब की सरकार नें सीरिया के ख़िलाफ़ लड़ने वाले हथियारबंद आतंकवादियों की मदद के लिये अपने फ़ौजियों को सैलरी के साथ छुट्टी भी दी है और वादा किया है कि मारे जाने पर उनको शहीद का दर्जा दिया जाएगा।