8 अक्टूबर 2013 - 20:30
बहरैन और ज़ायोनी सरकार के सम्बंध, बहरैनी जनता की कड़ी चेतावनी।

बहरैन के सरकार विरोधियों नें ज़ायोनी सरकार के साथ राजनयिक सम्बंध शुरू करने के बारे में आले ख़लीफ़ा सरकार को कड़ी चेतावनी दी है

बहरैन के सरकार विरोधियों नें ज़ायोनी सरकार के साथ राजनयिक सम्बंध शुरू करने के बारे में आले ख़लीफ़ा सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।अलआलम के अनुसार बहरैन के इन सरकार विरोधियों नें एक बयान में ज़ोर देकर कहा कि ज़ायोनी सरकार के साथ राजनयिक सम्बंधों की शुरुवात इस अत्याचारी सरकार के बाईकाट पर आधारित बहरैन के प्राथमिक संविधान का उल्लंघन और बहरैनी जनता का खुला हुआ अपमान है। इस बयान में यह भी कहा गया है कि ज़ायोनी सरकार के साथ सम्बंधों की स्थापना के लिये बहरैन और फ़ार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों की कोशिशें, क्षेत्र में अस्थिरता में बढ़ौत्तरी का कारण बनेंगी। उल्लेखनीय है कि बहरैन के विदेश मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी नें ज़ायोनी अधिकारियों के साथ बहरैनी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मुलाक़ात को इस सरकार के साथ सम्बंधों की स्थापना में बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार की नई रणनीति बताया है।