5 अक्टूबर 2013 - 20:30
ज़ायोनी फ़ौजियों की फ़ायरिंग, दर्जनों फ़िलिस्तीनी घायल।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों की फ़ायरिंग से दर्जनों फ़िलिस्तीनी घायल हो गए हैं। फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों को अपनी फ़ायरिंग का निशाना बनाया और दसियों फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार भी कर लिया।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों की फ़ायरिंग से दर्जनों फ़िलिस्तीनी घायल हो गए हैं। फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों नें पश्चिमी जॉर्डेन के विभिन्न क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों को अपनी फ़ायरिंग का निशाना बनाया और दसियों फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार भी कर लिया।इन फ़िलिस्तीनियों को ऐसी हालत में ज़ुल्म का निशाना बनाया गया जब वह अत्याचारी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे। इन फ़िलिस्तीनियों नें ज़ायोनी सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए फ़िलिस्तीनियों पर होने वाले अत्याचारों की कड़ी निंदा की और फ़िलिस्तीनी संगठनों में आपसी एकता और सहयोग की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए दुश्मनों का मिलकर मुक़ाबला करने की मांग की। इसी तरह के प्रदर्शन ग़ज़्ज़ा में भी हुए जहाँ फ़िलिस्तीनियों नें ऐलान किया कि सभी फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की रिहाई और क़ब्ज़ा किये गए क्षेत्रों की आज़ादी तक अत्याचारी और ग़रीब जनता का हक़ मारने वाली ज़ायोनी सरकार के ख़िलाफ़ कोशिशें जारी रहेंगी।