4 अक्टूबर 2013 - 20:30
ईरान के ख़िलाफ़ इस्राईल और अरब के अधिकारियों का गुप्त सम्बंध।

फ़िलिस्तीनी वेबसाइट अलमिनार नें लिखा है कि इस्राईली टेलीविज़न के चैनल 2 नें अपनी रिपोर्ट में इस बात को माना है कि फ़ार्स की खाड़ी के अरब देश के अधिकारियों से इस्राईल के उच्च अधिकारियों की गुप्त मुलाक़ातों में बढ़ौत्तरी हुई है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी वेबसाइट अलमिनार नें लिखा है कि इस्राईली टेलीविज़न के चैनल 2 नें अपनी रिपोर्ट में इस बात को माना है कि फ़ार्स की खाड़ी के अरब देश के अधिकारियों से इस्राईल के उच्च अधिकारियों की गुप्त मुलाक़ातों में बढ़ौत्तरी हुई हैऔर इन मुलाक़ातों का उद्देश्य ईरान के ख़िलाफ़ प्लानिंग करना, ईरान के ख़िलाफ़ कार्यवाही करना और इन देशों को अमरीका से निकटता है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली अधिकारी उन अरब देशों के अधिकारियों से मुलाक़ातें कर रहे हैं जिनके इस्राईल के साथ राजनयिक सम्बंध नहीं हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मुलाक़ातों का एक उद्देश्य इस्राईल और इन देशों के अधिकारियों के बीच विचारों का आदान प्रदान है और इसी कारण से इस्राईल और इन अरब देशों का कहना है अर्थात ईरान नें अमरीका को धोखा दिया है और ओबामा प्रशासन को तैयार किया जा रहा है कि वह ईरान के साथ ऐसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करें जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोल बैक की शाख़ा दर्ज न हो। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी चीज़ों को सबके सामने पेश नहीं किया जा सकता है अर्थात सभी बाते बताई नहीं जा सकती।