4 अक्टूबर 2013 - 20:30
संयुक्त राष्ट्र को ईरान के परमाणु मामले में अपनी मुख्य भूमिका अदा करनी चाहिये

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें संयुक्त राष्ट्र के सिक्रेट्री जनरल बॉन की मून के साथ मुलाक़ात में ईरान के परमाणु मामले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ईरान के परमाणु मामले को हल करने में अपनी मुख्य भूमिका अदा करनी चाहिये।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ नें संयुक्त राष्ट्र के सिक्रेट्री जनरल बॉन की मून के साथ मुलाक़ात में ईरान के परमाणु मामले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ईरान के परमाणु मामले को हल करने में अपनी मुख्य भूमिका अदा करनी चाहिये।इस मुलाक़ात में संयुक्त राष्ट्र के डिप्टी सिक्रेट्री यान अलयासून, बान की मून के उप फ़्लटमीन और और सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत अक़ज़र इब्राहीमी भी मौजूद थे।ईरानी विदेश मंत्री नें इस मुलाक़ात में बान की मून से क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की। जवाद ज़रीफ़ नें कहा कि ईरान शांतिपूर्ण रूप से सीरिया के संकट को हल करने के प्रत्येक प्रयास का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सीरिया की सरकार नें रासायनिक हथियारों को नष्ट करने में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है और सीरिया के बाद क्षेत्र के विभिन्न देशों से भी रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिये प्रयास जारी रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व को ऐटमी और रासायनिक हथियारों से पाक क्षेत्र घोषित किया जाए।