अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल हिल क्षेत्र में काँग्रेस की बिल्डिंग के पास फ़ायरिंग से एक औरत की मौत हो गई और एक पुलिस कर्मी समेत 5 लोग घायल हो गए।रिपोर्ट के अनुसार कैपिटल हिल के इलाक़े में कार सवार महिला नें व्हाइट हाऊस के बैरियर को तोड़ने की कोशिश की। अमरीकी पुलिस के अनुसार हमलावर एक महिला थी जिसे पीछा करने के बाद मार डाला गया। फ़ायरिंग के दौरान अमेरिकी काँग्रेस में बजट कटौती और सरकार के शट डाउन पर विशेष बैठक चल रही थी। पुलिस और एफ़. बी. आई. नें पूरे क्षेत्र को अपने घेरे में लेकर सुप्रीम कोर्ट, काँग्रेस और आस पास के सभी आफ़िसों को बंद कर दिया। फ़ायरिंग के बाद भगदड़ मच गई, सीनेटरों को काँग्रेस की बिल्डिंग से बाहर जाने से रोक दिया गया।स्पष्ट रहे कि अमरीका में फ़ायरिंग से मारे जाने वाली घटनाओं में बढ़ौत्तरी हो रही है और कुछ दिन पहले अमरीका की राजधानी वाशिंगटन के स्याटल शहर के एक अपार्टमेंट में पाँच लोगों की हत्या कर दी गई थी और यह घटना ऐसे समय में हुआ था जब बोस्टन में मैराथन दौड़ में होने वाले धमाके में तीन लोग मारे गए थे और 180 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।
4 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 469815
अमरीका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल हिल क्षेत्र में काँग्रेस की बिल्डिंग के पास फ़ायरिंग से एक औरत की मौत हो गई और एक पुलिस कर्मी समेत 5 लोग घायल हो गए।