4 अक्टूबर 2013 - 20:30
फ़िलिस्तीनियों नें किया हिज़बुल्लाह के समर्थन का ऐलान।

लेबनान में फ़िलिस्तीनी संगठनों नें आज अपने संयुक्त बयान में हिज़बुल्लाह लेबनान के समर्थन पर ज़ोर दिया है कि ज़ायोनी सरकार के विरुद्ध दोनों का लक्ष्य एक ही है।

फ़िलिस्तीनी संगठनों नें हिज़बुल्लाह लेबनान का समर्थन करने का ऐलान किया है। समा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान में फ़िलिस्तीनी संगठनों नें आज अपने संयुक्त बयान में हिज़बुल्लाह लेबनान के समर्थन पर ज़ोर दिया है कि ज़ायोनी सरकार के विरुद्ध दोनों का लक्ष्य एक ही है।एक फ़िलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल नें आज बैरूत में इब्राहीम अल मैनुल सय्यद के साथ मुलाक़ात में क़ुद्स के समर्थन के लिये ज़ोर दिया और मुसलमानों के बीच आपसी एकता और आपसी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि बैतुल क़ुदस ही फ़िलिस्तीन की प्राचीन राजधानी है।