पाकिस्तान के अस्थिर शहर कराची में शिया मुसलमानों की टारगेट किलिंग का सिलसिला लगातार जारी है और आतंकवाद की ताज़ा घटना में आतंकवादियों नें फ़ायरिंग कर के सय्यद हसन जवाद को शहीद कर दिया है।कराची से मिली रिपोर्ट के अनुसार कराची में आतंकवादी और टारगेट किलर एक बार फिर एक साथ आ गए हैं और दक्षिणी कराची सेक्टर में हथियारबंद आतंकवादियों नें कार पर फ़ायरिंग कर के सय्यद हसन जवाद और उनके ड्राईवर मजीब को शहीद कर दिया।शहीद हसन जवाद मस्जिद व आले मोहम्मद इमामबाड़े के ट्रस्टी और प्लाज़ा के मालिक थे। इस आतंकवादी घटना की शिया ओलमा नें कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने की मांग की है।
30 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 468677
पाकिस्तान के अस्थिर शहर कराची में शिया मुसलमानों की टारगेट किलिंग का सिलसिला लगातार जारी है और आतंकवाद की ताज़ा घटना में आतंकवादियों नें फ़ायरिंग कर के सय्यद हसन जवाद को शहीद कर दिया है।