मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ नें न्यूयार्क में अमरीकी चैनल के साथ बातचीत में इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू को झूठा और भटका हुआ व्यक्ति बताते हुए कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू पिछले 22 साल से ईरान शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ यह झूठ बोलते चले आ रहे हैं कि ईरान 6 महीने के बाद परमाणु बम बना लेगा।ईरानी विदेशमंत्री नें कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेम्बली में इस्राईली प्रधानमंत्री के बयानों की कोई हैसियत नहीं है और सभी जानते हैं कि ईस्राईल के प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं। जवाद ज़रीफ़ नें कहा कि आज जनरल असेम्बली में इस्राईल के प्रधानमंत्री अकेले और अलग थलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार करने वाले और फ़िलिस्तीनी जनता का हक़ छीनने वाले मानवीय अधिकारों के रखवाले नहीं बन सकते।ईरानी विदेशमंत्री नें कहा कि इस्राईल पिछले 22 साल से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ ग़लत और बेबुनियाद आरोप लगाता चला आ रहा है। इस्राईल को अब ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ झूठ बोलने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। वह 22 साल तक यह झूठ बोल चुका है कि ईरान 6 महीने में परमाणु हथियार बना लेगा। ईरान के विदेशमंत्री का कहना था कि ईरान को परमाणु बम बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है और नाहि परमाणु हथियार ईरान के धार्मिक मान्यता के अनुसार हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई की तरफ़ से परमाणु हथियारों के विरुद्ध फ़तवा मौजूद है। ईरान परमाणु हथियारों की खोज में नहीं है बल्कि परमाणु ज्ञान की खोज में है जो ईरानी राष्ट्र का अधिकार है और ईरानी सरकार ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को दिलाने के लिये प्रत्येक स्तर पर भरपूर प्रयास करेगी।
30 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 468675
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ नें न्यूयार्क में अमरीकी चैनल के साथ बातचीत में इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू को झूठा और भटका हुआ व्यक्ति बताते हुए कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू पिछले 22 साल से ईरान शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ यह झूठ बोलते चले आ रहे हैं कि ईरान 6 महीने के बाद परमाणु बम बना लेगा।