सीरिया के सूचनामंत्री ने कहा है कि इस देश के अधिकारी आतंकवादियों से वार्ता नहीं करेंगे। प्राप्त समाचारों के अनुसार इमरान ज़ाबी ने एक साक्षात्कार में कहा कि सीरियाई सरकार जेनेवा२ कांफ्रेन्स में भाग लेगी और विरोधियों से वार्ता करेगी परंतु जिन आतंकवादियों के हाथ सीरियाई जनता के खून से रंगीन हैं उनसे वह वार्ता नहीं करेगी। इमरान ज़ाबी ने कहा कि जेनेवा २ कांफ्रेन्स आयोजित होने से पहले सीरिया के पड़ोसी देशों की सीमाओं को बंद किया जाना चाहिये ताकि हथियार बंद आतंकवादियों का सीरिया में प्रवेश होना बंद हो सके। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और क़तर को चाहिये कि वे आतंकवादियों का वित्तीय समर्थन बंद करें। सीरिया के सूचना मंत्री ने कहा कि कुछ देशों द्वारा आतंकवादियों के वित्तीय समर्थन बंद करने का विरोध, जेनेवा २ कांफ्रेन्स में देरी का कारण बना है।
30 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 468674
इमरान ज़ाबी ने एक साक्षात्कार में कहा कि सीरियाई सरकार जेनेवा२ कांफ्रेन्स में भाग लेगी और विरोधियों से वार्ता करेगी परंतु जिन आतंकवादियों के हाथ सीरियाई जनता के खून से रंगीन हैं उनसे वह वार्ता नहीं करेगी