इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने तेहरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता की बहाली का स्वागत किया है। अली अकबर सालेही ने सोमवार को इस बात का उल्लेख करते हुए कि तेहरान और गुट पांच धन एक के मध्य आगामी वार्ता का एजेन्डा अपने निर्धारित समय पर सामने लाया जाएगा, कहा कि वह भविष्य में होने वाली वार्ता के हवाले से आशान्वित हैं।उन्होंने ईरान में जारी यूरेनियम संवर्धन के बारे में कहा कि यूरेनियम संवर्धन ईरान का मूल अधिकार है। उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान पर कि ईरान के विरुद्ध सैन्य विकल्प सहित समस्त विकल्प मेज़ पर हैं, कहा कि बहुत से लोग ईरान के साथ पश्चिम की सहमित से चिंतित हैं और इसी लिए वह शत्रुतापूर्ण व्यवहार अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान बराबरी के स्तर पर वार्ता का इच्छुक है। उन्होंने बूशहर परमाणु बिजली घर के संबंध में समाचार देते हुए कहा कि बूशहर परमाणु बिजली घर तीन महीने से निरंतर हज़ार मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है।
30 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 468672
इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने तेहरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता की बहाली का स्वागत किया है।