मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी का संयुक्त राष्ट्र की महासभा और न्यूयार्क के सफल दौरे के बाद ईरान पहुँचने पर मेहराबाद एयरपोर्ट पर जनता नें जोरदार स्वागत किया।संयुक्त राष्ट्र की महा सभा से रूहानी के सम्बोधन को देशी और विदेशी स्तर पर महत्वपूर्ण, तर्कसंगत और लोकप्रिय बताया है। राष्ट्रपति हसन रूहानी नें संयुक्त राष्ट्र की महासभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि युद्ध के सिलसिले में गठजोड़ करने के स्थान दुनिया में सुलह व शांति के बारे में गठबंधन करना चाहिये।रूहानी के सम्बोधन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत पसंद किया गया है। राष्ट्रपति हसन रूहानी नें रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर सीरिया पर अमरीकी फ़ौजी हमले की साज़िशों को भी असफल कर दिया है।राष्ट्रपति रूहानी का मेहराबाद एयरपोर्ट पर पहुँचने के बाद जनता के द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।
27 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 467621
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी का संयुक्त राष्ट्र की महासभा और न्यूयार्क के सफल दौरे के बाद ईरान पहुँचने पर मेहराबाद एयरपोर्ट पर जनता नें जोरदार स्वागत किया।