मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद नें सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने से सम्बंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।सुरक्षा परिषद में वोटिंग के दौरान सभी 15 सदस्यों नें प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। समझौते के अनुसार अगले साल जून तक सीरिया के एक हज़ार टन रासायनिक हथियार नष्ट किये जाएंगे। रासायनिक हथियारों की रोकथाम के लिये अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ओ. पी. सी. डब्ल्यू के प्रवक्ता का कहना है कि संगठन की एडवांस टीम अगले सप्ताह सीरिया पहुँच जाएगी। सीरिया नें सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है क्योंकि सीरिया पहले ही रासायनिक हथियारों के अप्रसार सम्बंधी समझौते से जुड़ चुका है।
27 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 467620
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद नें सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने से सम्बंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।