सीरिया के उत्तरी, पश्चिमोत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में कुर्दों के जनसुरक्षा मोर्चे और विदेश समर्थित आतंकवादियों के बीच झड़प के समाचार हैं।अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को उत्तरी सीरिया के हलब, पश्चिमोत्तरी सीरिया के इदलिब, पश्चिमी सीरिया के लाज़ेक़िया और पूर्वोत्तरी सीरिया के अलहस्का में होने वाली इस झड़प में आतंकवादियों को भीषण क्षति पहुंची है।रिपोर्ट के अनुसार विदेश समर्थित आतंकवादी सीरिया के उत्तरी भूभाग पर अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहते हैं किन्तु कुर्दों के जनसुरक्षा मोर्चे के प्रतिरोध के कारण अभी तक आतंकवादी अपने लक्ष्य साधने में सफल नहीं हो सके हैं।अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी सीरिया के कुर्दों के ख़िलाफ़ आतंकवादियों के हमलों में तेज़ी का कारण, तुर्की की ओर से सीरिया के साथ संयुक्त सीमा से कुर्दों को हटाने के लिए डाला जा रहा दबाव है।बुधवार को तुर्की की सीमा के निकट लगभग एक हज़ार आतंकवादियों ने सैन्य उपकरणों के साथ कुर्दों के जनसुरक्षा मोर्चे के सदस्यों पर हमला किया। इरूस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अगले दो दिन में सीरिया के संबंध में नया प्रस्ताव लाएंगे।रूस के उप विदेश मंत्री गेनेडी गेटिलोव ने बुधवार को कहा कि प्रस्तावित मसौदे में संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के सातवें अध्याय को शामिल किया जाएगा जो सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप को अधिकृत करेगा।हालांकि गेटिलोव ने बल दिया कि यदि दमिश्क़ रासायनिक शस्त्रों को नष्ट करने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहा तब दूसरे प्रस्ताव की ज़रूरत होगी केवल सातवें अनुच्छेद का उल्लेख पर्याप्त नहीं होगा।कल इससे पहले सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य प्रस्तावित मसौदे के मुख्य बिन्दुओं पर सहमत हुए थेज्ञात रहे 21 अगस्त को दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े पर रासायनिक हथियारों से हमले में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।सीरिया में सक्रिय विदेश समर्थित आतंकवादियों ने सीरियाई सैनिकों पर इस हमले का आरोप लगाया था जिसे दमिश्क़ सरकार ने कड़ाई से रद्द किया था।स दौरान कुर्दों के जनसुरक्षा मोर्चे के सदस्यों ने दसियों आतंकवादियों को मार गिराया और उन्हें भारी क्षति पहुंचायी।अंतिम रिपोर्ट मिलने तक यह झड़प जारी थी।
25 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 467063
सीरिया के उत्तरी, पश्चिमोत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में कुर्दों के जनसुरक्षा मोर्चे और विदेश समर्थित आतंकवादियों के बीच झड़प के समाचार हैं।