25 सितंबर 2013 - 20:30
तुर्की और सऊदी अरब के आदेश पर सीरियन मुफ़्ती के बेटे की हत्या।

सीरिया में अहले सुन्नत के मुफ़्ती आज़म शेख़ बदरुद्दीन हसून नें एंडपेंडेस अख़बार के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे को आतंकवादियों नें तुर्की और सऊदी अरब के आदेश पर मार डाला

मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में अहले सुन्नत के मुफ़्ती आज़म शेख़ बदरुद्दीन हसून नें एंडपेंडेस अख़बार के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे को आतंकवादियों नें तुर्की और सऊदी अरब के आदेश पर मार डाला।सीरिया के मुप़्ती नें कहा कि आतंकवादियों नें यह बात मानी है कि उन्हें गाड़ी का नम्बर दिया गया था और आदेश दिया गया था कि गाड़ी में बैठे हुए आदमी की हत्या करनी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों नें यह बात मानी है कि उन्हें हत्या करने के बाद पता चला है कि 21 साल का लड़का मुफ़्ती आज़म का बेटा है। बदरूद्दीन हसून नें कहा कि हलब के 15 लोगों नें उनके बेटे की हत्या के सिलसिले में मदद की थी और सऊदी अरब और तुर्की की तरफ़ से हत्यारों को 50 हज़ार सीरियन लीरा ईनाम के रूप में दिया गया है।