मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें साना के हवाले से ख़बर दी है कि क़तर की अमरीका और इस्राईल के समर्थन वाली पॉलिसी नें सीरिया में अमरीका और इस्राईली पॉलिसी पर काम करते हुए सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादियों को तीन अरब डॉलर की सहायता की है।सना के अनुसार मिस्र के विश्लेषक सनाउल सईद नें अपने एक आर्टिकल में लिखा है कि क़तर की छोटी सी सरकार नें अपने अमरीकी और इस्राईली आक़ाओं को ख़ुश करने के लिये सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादियों को तीन अरब डॉलर की सहायता उपलब्ध कराई है। मिस्र के विश्लेषक के अनुसार क़तर दौलत और पैसे के द्वारा दूसरे देशों में हस्तक्षेप कर रहा है और पूरे क्षेत्र में आतंकवादियों का सबसे बड़ा समर्थक बन गया है। उन्होंने कहा कि क़तर का विनाशकारी रवय्या केवल आतंकवादियों को हथियार और पैसा देने तक सीमित नहीं है बल्कि क़तर की मीडिया, मुख्य रूप से अलजज़ीरा भी झूठी ख़बरे दिखाने और ज़हर घोलने में लगा हुआ है।
23 सितंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 466377
क़तर की अमरीका और इस्राईल के समर्थन वाली पॉलिसी नें सीरिया में अमरीका और इस्राईली पॉलिसी पर काम करते हुए सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी आतंकवादियों को तीन अरब डॉलर की सहायता की है।