20 सितंबर 2013 - 19:30
इमाम रेज़ा अ. के भाई के हरम पर हमला, दो सेवकों की मौत

सीरिया, ईराक़ और पाकिस्तान में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठनों की एक दूसरे से मिलती जुलती कार्यवाईयों का सिलसिला जारी है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ और सीरियन अलक़ायदा के नाम से इस्राईल और अमरीका की ग़ुलामी करने वाले तकफ़ीरी वहाबी आतंकवादियों नें अपने आक़ाओं इस्राईल और अमरीका की ग़ुलामी करते हुए ईराक़ के शिया मुसलमानों का नरसंहार और उनके पवित्र स्थलों, शिया बहुल्य गाँवों और मोहल्लों पर हमलों, शिया क़ब्रिस्तानों में क़बरों के अपमान और उन्हें नष्ट करने का सिलसिला जारी रखा है।सीरिया, ईराक़ और पाकिस्तान में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठनों की एक दूसरे से मिलती जुलती कार्यवाईयों का सिलसिला जारी है। ईराक़ में इमामों (अ.) का हरम उनकी शत्रुता का निशाना बना तो ईराक़ में सय्यदा ज़ैनब स. और सय्यदा सकीना स. के पवित्र हरम और हुज्र जैसे बुज़ुर्ग और महान सहाबियों की क़ब्रों पर हमले इसी सिलिसले की कड़ियां हैं।अभी सामर्रा में इमाम अस्करी अ. और नजफ़ में अमीरुल मोमिनीन, सीरिया में हुज्र बिन अदी के मज़ारों पर हमलों की यादें अबी ताज़ा ही हैं कि इमाम रेज़ा अ. के जन्म दिन के अवसर पर तकफ़ीरी वहाबियों नें ईराक़ के दयाली प्रदेश में इमाम रज़ा अ. के भाई हज़रत सय्यद अहमद बिन मूसा अल काज़िम अ. के पवित्र हरम पर हमला कर दिया।