मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के प्रधानमंत्री नें सीरिया में हर तरह के हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा है कि रूस, अमरीका और पश्चिमी व अरब देशों को सीरिया में लीबिया का ड्रामा दोहराने की परमीशन नहीं देगा।रूस के प्रधानमंत्री नें सीरिया की न्यूज़ एजेंसी सना के हवाले से सीरिया के संकट को बातचीत के ज़रिये हल करने के विषय में रूस के प्रयासों पर आधारित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सीरिया के बारे में रूस का रुख़ स्पष्ट है। रूस सीरिया में अरब और पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ है।इस मुलाक़ात में मेह्र न्यूज़ और फ़ार्स न्यूज़ के डाइरेक्टर और इरना के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। रूस के प्रधानमंत्री नें सीरिया में आतंकवादियों को अरब और पश्चिमी देशों की तरफ़ से हथियार उपलब्ध कराने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सीरिया के हालात पेचीदा हैं और रूस, अरब और पश्चिमी देसों को सीरिया में लीबिया के ड्रामे के दोहराने की परमीशन नहीं देगा। उन्होंने कहा कि सीरिया के मामले का हल सीरिया की जनता और सरकार के हाथ में है और विदेशी हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र में युद्ध भड़का सकता है.
20 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 465352
रूस के प्रधानमंत्री नें सीरिया में हर तरह के हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा है कि रूस, अमरीका और पश्चिमी व अरब देशों को सीरिया में लीबिया का ड्रामा दोहराने की परमीशन नहीं देगा।