20 सितंबर 2013 - 19:30
नागरिकों की हत्या पर अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका विरोधी प्रदर्शन

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की अगुवाई में विदेशी सैनिकों द्वारा 2 नागरिकों की हत्या के विरुद्ध अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी प्रांत ज़ाबुल में अफ़ग़ान जनता ने प्रदर्शन किए।

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की अगुवाई में विदेशी सैनिकों द्वारा 2 नागरिकों की हत्या के विरुद्ध अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी प्रांत ज़ाबुल में अफ़ग़ान जनता ने प्रदर्शन किए।प्रेस टीवी के अनुसार रविवार को ज़ाबुल के शाह जोइ ज़िले में हज़ारों की संख्या में अफ़ग़ान जनता सड़कों पर आई और नेटो के ख़िलाफ़ नारे लगाए। इस प्रदर्शन में क़बायली नेताओं और धर्म गुरुओं ने भी भाग लिया।इस प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने इस देश से विदेशी सेना के निकलने की भी मांग की।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नेटो के सैनिकों ने शनिवार को एक कार्यवाही के दौरान एक परिवार के 2 सदस्यों को मार डाला।अफ़ग़ान जनता ने शाह जोइ का बाज़ार बंद कर विदेशी सैनिकों की इस बर्बरता के ख़िलाफ़ अपना आक्रोश जताया।अफ़ग़ानिस्तान में नेटो कमान एलिट अमरीकी सैनिकों और कमान्डोज़ द्वारा गंभीर अपराध से संबंधित स्थानीय लोगों की शिकायतों की महीनों से अनदेखी कर रही है।अभी हाल में अफ़ग़ान जांचकर्ताओं को इस बात के ठोस सुबूत मिले कि अमरीका की स्पेशल फ़ोर्सेज़ पिछले कुछ वर्षों से अफ़ग़ान नागरिकों के अपहरण, उन्हें यातनाएं देने तथा उनकी हत्या करने में लिप्त रही हैं।