20 सितंबर 2013 - 19:30
राष्ट्रपति की अमरीका यात्रा से पूर्व वरिष्ठ नेता से भेंट

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने, संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने हेतु न्यूयार्क रवाना होने से पूर्व, रविवार की शाम वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खामेनई से भेंट की।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने न्यूयार्क यात्रा से पूर्व वरिष्ठ नेता से भेंट की है।राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने, संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने हेतु न्यूयार्क रवाना होने से पूर्व, रविवार की शाम वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खामेनई से भेंट की।इस भेंट में वरिष्ठ नेता ने राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना की।राष्ट्रपति के सलाहकार हुसामुद्दीन आशना ने बताया है कि राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी सोमवार को ईरान में नये वर्ष सत्र के आरंभ के अवसर पर तेहरान में छात्रों से भेंट के बाद प्रातः काल न्यूयार्क की यात्रा पर रवाना हो जांएगे जहां वे विश्व के राष्ट्रों को ईरान का संदेश देंगे और सरकारों के सामने सुझाव पेश करेंगे। (