पाकिस्तान के पेशावर नगर में एक चर्च में रविवार को दो बड़े आत्मघाती हमलों में मारे जाने वालों की संख्या 81 हो गयी है। इन हमलों में बच्चों समेत करीब १४५ ज़्यादा लोग घायल हो गये हैं।पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार अनुसार सरकार ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की है।पेशावर के चर्च में रविवार को होने वाले विस्फोटों में अंतिम सूचना मिलने तक मारे जाने वालों की संख्या ७८ हो चुकी थी जिनमें ४४ महिलाएं और ७ बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार आक्रमण में दो आत्मघाती आक्रमणकारी शामिल थे।पेशावार के पुलिस कमिश्नर साहिबज़ादे मोहम्मद अनीस ने बताया कि यह आत्मघाती विस्फोट पेशावर के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाक़े क़िस्साख़ानी बाज़ार में स्थित एक पुराने गिरिजाघर में हुआ। इस इलाक़े में हर समय लोगों की भारी आवाजाही रहती है, विशेषतौर पर महिलाओं की, क्योंकि इस इलाक़े में मुख्य बाज़ार और शॉपिंग सेंटर है।पुलिस के मुताबिक हमलावर ने ख़ुद को उस समय उड़ा लिया, जब लोग रविवार की प्रार्थना के बाद गिरिजाघर से बाहर निकल रहे थे।पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री समेत दूसरे बड़े नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है (
20 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 465346
पाकिस्तान के पेशावर नगर में एक चर्च में रविवार को दो बड़े आत्मघाती हमलों में मारे जाने वालों की संख्या 81 हो गयी है। इन हमलों में बच्चों समेत करीब १४५ ज़्यादा लोग घायल हो गये हैं।