इराक में रविवार को बम विस्फोटों और आक्रमणों में अब तक २५ लोग हताहत तथा लगभग ९० लोग घायल हुए हैं।बगदाद के दक्षिण में स्थित अद्दूरा क्षेत्र में एक आत्मघाती आक्रमणकारी ने स्वंय को बम से उड़ा लिया जिससे साठ लोग हताहत और घायल हो गये। इसीम ध्य उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत में 2 बम धमाकों में 5 व्यक्ति मारे गए। रविवार को उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल के दक्षिणी भाग में एक बम धमाका हुआ जिसमें 5 व्यक्ति हताहत और 15 ज़ख़्मी हुए।उत्तरी इराक़ के कर्कूक में इराक़ी सांसद एमाद यूहन्ना के घर के निकट एक बम का धमाका हुआ जिसमें 47 लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुयी है।इराक़ में यह बम धमाके ऐसी स्थिति में हुए हैं कि शनिवार को इराक़ के सद्र सिटी और ऊर में 3 कार बम धमाकों में कम से कम 80 लोग मारे गए और 145 से ज़्यादा घायल हुए।इराक़ी अधिकारियों का मानना है कि इस देश में आतंकवादी हमलों में वृद्धि विशेष कर हालिया धमाके उस सुनियोजित अपराध व षड्यंत्र का हिस्सा हैं जिसकी योजना विदेशी गुप्तचर तंत्रों विशेष रूप से सउदी अरब ने बनायी है कि जिसका लक्ष्य इराक़ी सरकार को कमज़ोर करना है
20 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 465345
बगदाद के दक्षिण में स्थित अद्दूरा क्षेत्र में एक आत्मघाती आक्रमणकारी ने स्वंय को बम से उड़ा लिया जिससे साठ लोग हताहत और घायल हो गये।