20 सितंबर 2013 - 19:30
बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन ईरान के हवाले

ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही का कहना है कि बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र एनपीपी की पहली इकाई, अस्थायी रूप से ईरानियों को सौंपे जाने की तैयारी पूरी हो गई है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही का कहना है कि बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र एनपीपी की पहली इकाई, अस्थायी रूप से ईरानियों को सौंपे जाने की तैयारी पूरी हो गई है।सालेही ने उल्लेख किया कि ईरानी तकनीशियन सोमवार को संयंत्र के संचाल की ज़िम्मेदारी संभाल लेंगे।ईरान की परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अस्थायी संचालन की अवधि दो साल या 7,000 घंटे होगी, उन्होंने उल्लेख किया कि इस दौरान संयंत्र रूस की गांरटी अवधि में रहेगा।सालेही ने कहा कि दो साल की इस अवधि के बाद, पूर्ण रूप से संयंत्र का संचालन ईरानियों को सौंप दिया जाएगा।