ईराक़ी प्रधान मंत्री नूरी अल-मालेकि ने देश में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से सऊदी अरब के मुफ़्तियों के ख़तरनाक फ़तवों की कड़ी निंदा की है।रविवार को सीरिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अल-मालेकि ने इराक़ के दक्षिण में स्थित नासेरिया शहर में एक समारोह को संबोधित करते हुए देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए सऊदी अरब सहित कुछ देशों की भर्त्सना की और सऊदी वहाबी मुफ़्तियों के फ़तवों को क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए ख़तरनाक क़रार दिया।मालेकि ने कहा कि इराक़ में विभिन्न धर्मों के अनुयाइ रहते हैं तथा समस्त इराक़ वासियों को इस प्रकार के आतंकवादी फ़तवों का पूरे साहस से मुक़ाबला करना चाहिए जो देश को अस्थिर करने एवं उसके विभाजन की साज़िश के तहत जारी किए जा रहे हैं।इराक़ के वरिष्ठ युवा धर्मगुरु मुक़तदा सद्र ने भी एक बयान जारी करके इस्लामी सहयोग परिषद की आपात बैठक के आयोजन पर बल देते हुए सुन्नी और शिया धर्मगुरुओं से मांग की कि वे इस प्रकार की साज़िशों का मुक़ाबला करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं।ग़ौरतलब है कि शनिवार को इराक़ की राजधानी बग़दाद के शीया बहुल क्षेत्र सद्र सिटी में हुए कार बम विस्फोटों में दसियों लोग शहीद हो गए।इराक़ में जारी हिंसा की लहर में केवल सितम्बर के महीने में ही 540 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। जारी वर्ष के शुरू से अब तक लगभग 4,300 से भी अधिक इराक़ियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।
20 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 465336
ईराक़ी प्रधान मंत्री नूरी अल-मालेकि ने देश में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से सऊदी अरब के मुफ़्तियों के ख़तरनाक फ़तवों की कड़ी निंदा की है।