अमरीका ने परमाणु ऊर्जा के बारे में अपने दोहरे मापदंड का प्रमाण देते हुए भारत में एक परमाणु बिजली के निर्माण की घोषणा की है। अमरीकी कंपनी वेस्टिंग हाऊस, भारत- अमरीका के मध्य होने वाले समझौते के अंतर्गत भारत को परमाणु बिजली घर के निर्माण की तकनीक उपलब्ध कराएगी। यह परमाणु बिजली घर गुजरात में बनाया जाएगा।इस परमाणु बिजली घर के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री के हालिया भारत दौरे के अवसर पर आरंभिक वार्ताएं हुई थीं। भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह इस समझौते को अपने वाशिंग्टन दौरे के दौरान अंतिम रूप देंगे और बराक ओबामा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। भारतीय विपक्षी दलों का कहना है कि भारत ने गुजरात में इस परमाणु बिजली घर के निर्माण में अमरीका को भारी विशिष्टताएं दी हैं। इस समय भारत में छह बिजली घरों में बीस रिएक्टर काम कर रहे हैं।
20 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 465334
अमरीका ने परमाणु ऊर्जा के बारे में अपने दोहरे मापदंड का प्रमाण देते हुए भारत में एक परमाणु बिजली के निर्माण की घोषणा की है।