20 सितंबर 2013 - 19:30
अमरीका में फ़क़ीरों की संख्या 46 मिलियन से ज़्यादा।

अमरीका में अन्तिम जनगणना के अनुसार वहाँ पर फ़क़ीरों की संख्या 46 मिलियन 5 लाख हो गई है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि अमरीका में अन्तिम जनगणना के अनुसार वहाँ पर फ़क़ीरों की संख्या 46 मिलियन 5 लाख हो गई है। इन आँकड़ों से पता चलता है कि अमरीका में आर्थिक सुधारों से बेरोज़गारी और जनता की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में कोई मदद नहीं मिली है।रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक सुधारों के बावुजूद अमरीका में फ़क़ीरों की संख्या 46 मिलियन 5 लाख तक पहुँच गई है जो सन 2011 में 46 मिलियन 2 लाख थी। यानी अमरीका में एक साल के अन्दर 3 लाख फ़क़ीरों की बढ़ोत्तरी हुई है।