सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादियों ने केन्द्रीय सीरिया के एक गांव पर हमला करके अल्पसंख्यक अलवी समुदाय के 12 लोगों का जनसंहार कर दिया।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अलक़ाएदा की शाखा अन्नुसरा फ़्रंट के आतंकवादियों ने हुम्स के मक्सर अलहसन नामक गांव पर हमला करके 12 लोगों का जनसंहार किया।मारे जाने वालों में महिलाएं और वृद्ध भी शामिल हैं।अलवी समुदाय की ओर से सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार अल असद के प्रति समर्थन को इस जनंसहार का कारण बताया जा रहा है।इस बीच सीरियाई समाचार एजेंसी साना के अनुसार सीरियाई सैनिकों ने मक्सर अलहसन गांव से आतंकवादियों को खदेड़ कर इस गांव में शांति व सुरक्षा स्थापित कर दी है।मक्सर अलहसन में झड़प में दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए।ज्ञात रहे सीरिया में मार्च 2011 से अशांति है। रिपोर्टों के अनुसार पश्चिमी शक्तियां और उनके क्षेत्रीय घटक देश विशेष रूप से क़तर, सउदी अरब और तुर्की, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं।बश्शार असद ने शनिवार 18 मई को दमिश्क़ में अर्जेन्टिना की न्यूज़ एजेंसी टेलम और इस देश के समाचार पत्र क्लैरिन से विशेष साक्षात्कार में कहाः हालिया विश्वस्त रिपोर्टें यह दर्शाती हैं कि सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों में लगभग 29 देशों के नागरिक लिप्त हैं।
10 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 462017
सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादियों ने केन्द्रीय सीरिया के एक गांव पर हमला करके अल्पसंख्यक अलवी समुदाय के 12 लोगों का जनसंहार कर दिया।