मेह्र न्यूज़ एजेंसी ने न्यूयार्क टाइम्स के हवाले से ख़बर दी है कि अमरीका ने ईरान पर लगी कुछ पाबंदियों पर नर्मी दिखाते हुए मानवीय सहायता, खेल और ख़ैर सगाली के लिये परमीशन लेने की शर्त ख़त्म कर दी है। अमरीकी वित्त विभाग के एक बयान में कहा गया कि ईरान में स्वास्थ सेवाओं, प्राकृतिक आपदाओं से नपटने में मदद, वन्यजीव संरक्षण, मानवीय अधिकारों की योजनाओं, खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों के ट्रांसफ़र, खिलाड़ियों की स्पांसर शिप कोचिंग, ट्रेनिंग और विभिन्न कार्यों की परमीशन के लिये ब्यूरो क्रेसी का हस्क्षेप समाप्त कर दिया गया है।पहले इस तरह के मामलों में ब्यूरोक्रेसी केस टू केस के आदार पर फ़ैलसा करती थी लेकिन अब इन सभी क्षेत्रों में रुकावटें ख़त्म कर दी गई हैं। इस साल में यह दूसरी बार अमरीका नें ईरान के विरुद्ध पाबंदियों में नर्मी दिखाई है।
10 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 462001
अमरीका ने ईरान पर लगी कुछ पाबंदियों पर नर्मी दिखाते हुए मानवीय सहायता, खेल और ख़ैर सगाली के लिये परमीशन लेने की शर्त ख़त्म कर दी है