अरब टीवी के अनुसार रूस नें सीरिया को रासायनिक हथियारों को इन्टरनेशनल कंट्रोल में देने का सुझाव दिया था। ब्रिटेन नें भी इस सुझाव का समर्थन किया है। सीरिया रासायनिक हथियार इन्टरनेशनल कंट्रोल में देने पर सहमत हो गया। अमरीका नें कहा कि सीरिया के ऐसे निर्णय का हम स्वागत करेंगे।उधर बश्शारुल असद नें एक इन्टरव्यू में कहा कि अमरीका साबित करे कि हमनें रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है। अगर उसनें हमला किया तो उसे भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी और हम बदला लेंगे।जॉन कैरी नें कहा कि बश्शारुल असद रासायनिक हथियारों को एक हफ़्ते के अन्दर जमा करा देंगे। संयुक्त राष्ट्र के सिक्रेट्री जनरल बान की मून नें कहा है कि सीरिया के मामले में सुरक्षा परिषद अपंग हो चुकी है। सीरिया रासायनिक हथियारों को एक जगह ले जाकर नष्ट कर दे। आन लाईन के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मोअल्लिम नें कहा है कि अमरीका नें अभी अफ़्ग़ानिस्तान में होने वाली घटनाओं से कोई सीख नहीं ली है। एक बार पहले भी अमरीका नें अफ़ग़ानिस्तान में अलक़ायदा की सहायता की और अब वही सब कुछ वह सीरिया में करना चाहता है।उधर सीरिया के मामले पर आई. ए. ई. ए. के सम्मेलन में अमरीकी राजदूत की रूसी राजदूत से झड़प हो गई। ओबामा के क़रीबी साथी नें इस बात को माना है कि यह सुबूत नहीं मिले कि बश्शारुल असद की फ़ौज नें रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है। कैरी नें कहा कि सीरिया के मामले का हल राजनीतिक रूप से निकल सकता है लेकिन हमारी प्राथमिकता सीरिया पर हमला करना है।
10 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 461984
रूस नें सीरिया को रासायनिक हथियारों को इन्टरनेशनल कंट्रोल में देने का सुझाव दिया था। ब्रिटेन नें भी इस सुझाव का समर्थन किया है