अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि वह अमरीका को एक और मँहगी लड़ाई में ढ़केलना नहीं चाहते हैं लेकिन सीरिया पर सीमित फ़ौजी कार्यवाई ज़रूर करेंगे।एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा का कहना है कि वह अमरीका को एक महँगे युद्ध में ढ़केलना नहीं चाहते हैं लेकिन सीरिया पर सीमित फ़ौजी कार्यवाई ज़रूर करेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नें रेडियो और इन्टरनेट पर अपने साप्ताहिक सम्बोधन में सीरिया पर बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाते हुए कहा है कि भविष्य में सीरिया को और रासायनिक हमलों से रोकने के लिये सीमित स्तर पर हमले करना ज़रूरी है। हालाँकि वह अमरीका को किसी और महँगी लड़ाई में ढ़केलना नहीं चाहते और इस हमले को इराक़ या अफ़ग़ानिस्तान जैसी जंग नहीं बनने दिया जाएगा। जानकारों का कहना है कि अमरीका का सीरिया पर सीमित हमला असीमित भी हो सकता है क्योंकि अमरीका नें कभी भी सच का साथ नहीं दिया और कहता कुछ है और करता कुछ और है। स्पष्ट रहे कि 56 प्रतिशत अमरीकी जनता सीरिया पर सम्भावित अमरीकी हमले के ख़िलाफ़ है और सिर्फ़ 19 प्रतिशत उसके समर्थन में है।
8 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 461221
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि वह अमरीका को एक और मँहगी लड़ाई में ढ़केलना नहीं चाहते हैं लेकिन सीरिया पर सीमित फ़ौजी कार्यवाई ज़रूर करेंगे।