मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें एसोसिएड प्रेस के हवाले से ख़बर दी है कि सीरिया पर अमरीका के सम्भावित फ़ौजी हमले के ख़िलाफ़ व्हाइट हाउस के सामने अमरीकी शहरियों नें विरोध प्रदर्शन किया है और अमरीका को सऊदी अरब और तुर्की की ख़ुशी के लिये सीरिया पर हमला करने से बाज़ रहने को कहा है। हज़ारों प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के सामने इकट्ठा हुए और जिसके बाद राजधानी की सड़कों पर हाथों में प्ले कार्ड लेकर मार्च किया। प्ले कार्ड पर काँग्रेस से माँग की गई थी कि सीरिया के विरुद्ध फ़ौजी कार्यवाई न की जाए।समाचारों के अनुसार 56 प्रतिशत अमरीकी जनता सीरिया पर सम्भावित अमरीकी हमले के ख़िलाफ़ है और सिर्फ़ 19 प्रतिशत उसके समर्थन में है।
8 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 461214
सीरिया पर अमरीका के सम्भावित फ़ौजी हमले के ख़िलाफ़ व्हाइट हाउस के सामने अमरीकी शहरियों नें विरोध प्रदर्शन किया है और अमरीका को सऊदी अरब और तुर्की की ख़ुशी के लिये सीरिया पर हमला करने से बाज़ रहने को कहा है