6 सितंबर 2013 - 19:30
सऊदी अरब नें सीरिया पर हमले का पूरा ख़र्च उठाने का वादा किया।

अमरीकी विदेशमंत्री जॉन कैरी का कहना है कि सऊदी अरब समेत खाड़ी के कुछ अरब शासकों नें सीरिया पर अमरीकी हमले का समर्थन करते हुए अमरीका से वादा किया है

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि अमरीकी विदेशमंत्री जॉन कैरी का कहना है कि सऊदी अरब समेत खाड़ी के कुछ अरब शासकों नें सीरिया पर अमरीकी हमले का समर्थन करते हुए अमरीका से वादा किया है कि वह सीरिया के विरुद्ध अमरीका की तरफ़ से होने वाले हमले का पूरा ख़र्च उठाएंगे। अमरीकी विदेश मंत्री का कहना है कि अरबों का कहना है कि सीरिया पर हमला आप करें और सारा ख़र्च हम उठाएंगे। इस बात को अमरीका के विदेश मंत्री नें एक बैठक में माना। जान कैरी के अनुसार सऊदी अरब समेत कई अरब देशों नें यह प्रस्ताव रखा है कि अगर अमरीका सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को हटाने के लिये कार्यवाई करे तो वह वह सारे ख़र्च उठा सकते हैं। जान कैरी नें बताया की यह प्रस्ताव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस्लामी सूत्रों के अनुसार अरबों की यह साज़िश उनकी इस्लाम और मुसलमानों के विरुद्ध पाखंड और विश्वासघात को दर्शाता है। अरब देश दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी और इस्लाम के दुश्मन देश इस्राईल के ख़िलाफ़ लड़ने के बजाए इस्लामी देशों पर हमले के लिये अमरीका की मदद कर रहे हैं, इससे बड़ी ग़द्दारी और क्या हो सकती है???