4 सितंबर 2013 - 19:30
परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिये ईरान की तैयारी का स्वागत।

रूस के उप विदेशमंत्री सरगई रियाबकू नें बातचीत के लिये ईरान की तैयारी के ऐलान को सकारात्मक क़दम बताया और कहा कि इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय क़दम की ज़रूरत है

रूस के उप विदेशमंत्री सरगई रियाबकू नें बातचीत के लिये ईरान की तैयारी के ऐलान को सकारात्मक क़दम बताया और कहा कि इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय क़दम की ज़रूरत है।रूस के उप विदेशमंत्री नें यह भी कहा कि मास्को को इस बात पर चिंता है कि तेहरान नें अपने परमाणु मामले के पर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्यों और जर्मनी के साथ बातचीत करने के लिये अभी तक प्रतिनिधिमंडल का गठन नहीं किया है।रियाबको नें कहा कि यह बात भी चिंता का विषय है कि अभी तक बातचीत करने वाले प्रतिनिधि मंडल की स्थापना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम इस सच्चाई की तरफ़ से भी चिंतित हैं कि अभी तक छ: पक्षीय बातचीत की तारीख़ और जगह पर राय बनना बाक़ी है।स्पष्ट हो कि शुक्रवार को ईरान की परमाणु उर्जा के संगठन के प्रमुख नें परमाणु ऊर्जा के प्रोग्राम पर पश्चिम की शंकाओं को दूर करने के लिये देश के आगे आने के ऐलान को दोहराया है।अली अकबर सालेही नें कहा था कि अगरचे अपने परमाणु कार्यक्रम के सम्बंध में अमरीकी दावे को हम मनगढ़ंत मानते हैं फिर भी हम अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों और कन्वेंशनों के आधार पर पश्चिम की शंकाओं को दूर करने के लिये तैयार हैं।