4 सितंबर 2013 - 19:30
अमरीका अक़्ल का इस्तेमाल करे।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ी नें अमरीकी राष्ट्रपति को चेतावनी दी है कि अमरीका और उसके समर्थकों की तरफ़ से सीरिया पर होने वाले हमले के बारे में अक़्ल से काम लें

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ी नें अमरीकी राष्ट्रपति को चेतावनी दी है कि अमरीका और उसके समर्थकों की तरफ़ से सीरिया पर होने वाले हमले के बारे में अक़्ल से काम लें। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें आज तेहरान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र में एक संगठन ने और अमरीका में एक हिसंक संगठन नें राष्ट्रपति ओबामा और पश्चिमी क्षेत्र के लिये जाल बिछा दिया है लेकिन अक़्ल यह कहती है कि अमरीकी राष्ट्रपति इस जाल में न फ़ँसे। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ी नें कहा कि जो लोग हमले की शुरूवात करते हैं वह उसके परिणाम को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं और जो लोग दुनिया के भविष्य सुधार की बातें करते हैं उन्हें भयानक लड़ाई को रोकने के लिये क़दम उठाना चाहिये।उन्होंने सीरिया पर हमलों के लिये काँग्रेस की परमीशन लेने के बारे में ओबामा के बयान की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीका सारी दुनिया के लिये निर्णय नहीं ले सकता और उसे मामलों के लिये क़ानूनी रास्ता स्पष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डाक्टर हसन रूहानी संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के शिखर सम्मेलन में भाग लेने न्यूयार्क जाएंगे और जनरल असेंबली को सम्बोधित करेंगे।