इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की खातमुलअंबिया छावनी के कमांडर, जनरल फरज़ाद इस्माईली ने बताया है कि वायु सेना, अक्तूबर के अंत तक सैनिक अभ्यास करेगी।
जनरल फरज़ाद इस्माईली ने ईरान में वायु रक्षा इकाई के गठन की वर्षगांठ के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि इस युद्धाभ्यास के दौरान देश की रक्षा शक्ति का भरपूर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर को होने वाले इस युद्धाभ्यास में क्रांति संरक्षक बल और सशस्त्र सेना की इकाइयां भाग लेंगी तथा युद्धाभ्यास के दौरान नये मिसाइल व राडार सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा।
जनरल फरज़ाद इस्माइली ने बताया कि यह युद्धाभ्यास एसे क्षेत्र में किया जाएगा जहां अभी तक देश की सेना की कोई अभ्यास नहीं किया है। उन्होंने बताया कि युद्धाभ्यास में ८ हज़ार सैनिक भाग लेंगे । उन्होंने बताया कि वायु सेना के इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य, क्षेत्र की नयी परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित किया गया है