रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन नें कहा है कि अमरीकी काँग्रेस को सीरिया के विरुद्ध फ़ौजी कार्यवाई का आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सीरिया के विरुद्ध किसी भी तरह की फ़ौजी कार्यवाई का आदेश, अमरीकी काँग्रेस के अन्तर्गत नहीं आता है। रूसी राष्ट्रपति नें कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की परमीशन के बिना की जाने वाली किसी भी तरह की फ़ौजी कार्यवाई को अत्याचार समझा जाएगा।विलादिमीर पुतिन नें कहा कि अमरीकी काँग्रेस की तरफ़ से ऐसी कोई भी कार्यवाई रूस के लिये बर्दाश्त योग्य नहीं है। रूस के राष्ट्रपति नें अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान पर कि सीरिया की सरकार नें रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है, कहा कि पूर्व में अमरीका की तरफ़ से ईराक़ में रासायनिक हथियारों के होने का आरोप लगाया था लेकिन बाद में यह बात पूरी तरह से झूठ साबित हुई। उल्लेखनीय है कि अमरीका, सीरिया की सरकार पर ज़बरदस्ती यह आरोप लगाते हुए कि उसनें रासायनिक हथियार प्रयोग किये हैं, इस देश पर फ़ौजी हमला करने की कोशिश कर रहा है जबकि सच्चाई यह है कि इस तरह के किसी भी हमले के गंभीर परिणाम होंगे।
4 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 459778
रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन नें कहा है कि अमरीकी काँग्रेस को सीरिया के विरुद्ध फ़ौजी कार्यवाई का आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है