3 सितंबर 2013 - 19:30
भारत ने कहा सीरिया पर हमला दुरूस्त नहीं।

दिल्ली से प्रकाशित नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया पर अमेरिकी हमले की आशंका और इसी वजह से विश्व आर्थिक संकट और गहरा होने की शंकाओं के बीच सेंट पीचर्सबर्ग में जी-20 की शिखर बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है।

दिल्ली से प्रकाशित नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया पर अमेरिकी हमले की आशंका और इसी वजह से विश्व आर्थिक संकट और गहरा होने की शंकाओं के बीच सेंट पीचर्सबर्ग में जी-20 की शिखर बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह इसमें भाग लेने के लिये रवाना हो रहे हैं। शिखर बैठक शुरू होने से पहले भारत नें अप्रत्यक्ष तौर पर अमेरिका और यूरोपीय देशों को आगाह किया है कि सीरिया पर सैन्य हमला न किया जाए। यहाँ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद अकबरुद्दीन नें एक सवाल के जवाब में कहा कि सीरिया मसले का हल सैन्य हमले से नहीं निकल सकता। इसलिये हिंसा छोड़कर सीरिया मसले के राजनीतिक हल निकालने की कोशिश करें।