3 सितंबर 2013 - 19:30
जेनेवा-2 कांफ़्रेंस अक्तूबर में आयोजित होगी।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने कहा है कि सीरिया के बारे में जेनेवा-2 कांफ़्रेंस के अक्तूबर में आयोजित होने की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने कहा है कि सीरिया के बारे में जेनेवा-2 कांफ़्रेंस के अक्तूबर में आयोजित होने की संभावना है।

रशियन समाचार एजेन्सी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने बल दिया है कि सीरिया के संबंध में जेनेवा-2 कांफ़्रेंस के अक्तूबर के महीने में आयोजित होने की संभावना है। सेन्टपीटर्ज़बर्ग में जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने गये संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने सीरिया में धड़ल्ले से शस्त्रों की सप्लाई पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सीरिया में शस्त्रों की सप्लाई कम नहीं बल्कि बढ़ी है और इससे संकट और अधिक गहरा जाएगा। बान की मून ने बल दिया कि सीरिया संकट के समाधान के लिए होने वाली वार्ताओं में गुट-2 के सदस्यों को भाग लेना चाहिए। बान की मून का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि अमरीका और उसके घटक सीरियाई सरकार पर दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र पर रसायनिक शस्त्रों के कथित उपयोग का आरोप लगाकर आक्रमण की धमकी दे रहे हैं जबकि आतंकवादियों ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने ही रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग किया है।