31 अगस्त 2013 - 19:30
सीरिया में संभावित रासायनिक आक्रमण, मास्को अमरीकी प्रमाणों से संतुष्ट नहीं।

रूसी विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया में रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग के संदर्भ में अमरीका ने जो सूचनाएं दी हैं उनसे मास्को संतुष्ट नहीं है

रूसी विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया में रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग के संदर्भ में अमरीका ने जो सूचनाएं दी हैं उनसे मास्को संतुष्ट नहीं है।

सरगई लावरोफ ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा है कि अमरीकियों ने इस संदर्भ में जो जानकारियां दी हैं उनसे कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है।

 लावरोफ ने बल दिया है कि इस संदर्भ में अमरीकियों ने जो रिपोर्ट दी है उससे कोई स्पष्ट सूचना नही मिलती और न ही उसमें कई भौगोलिक मानचित्र या कोई स्पष्ट नाम है और इन दस्तावेज़ों में बहुत से प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है।

उन्होंने अमरीकी विदेशमंत्री के इस बयान को आश्चर्यजनक बताया है कि अमरीका ने रूस को रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग के बारे में ठोस सूचनाएं और प्रमाण दिये हैं।

रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस बान की मून पर अत्याधिक दबाव डला है।

याद रहे अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने रविवार को दावा किया था कि अमरीका को पास एसे ठोस प्रमाण हैं जिनसे यह सिद्ध होता है कि सीरिया में एक स्थान पर रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग किया गया है।