इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि अमरीका को आग भड़काने के बजाए, सीरिया संकट के लिए राजनीतिक समाधान की खोज करना चाहिए।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने, जो एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीरिया की यात्रा पर गये हैं, एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीरिया संकट का एक ही समाधान है और वह सीरियाई नागरिकों द्वारा खोजा गया राजनीतिक समाधान है।
उन्होंने सीरिया को इस्राईल विरोधी मोर्चे का ध्रुव बताया और कहा कि सीरिया पर सैन्य आक्रमण से पूरे मध्य पूर्व में आग लग जाएगी और सब से पहले, इस्राईल की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि अतिक्रमणकारी इस्राईल को, प्रतिरोध मोर्चे से अब तक चार बार पराजय का स्वाद चखना पड़ा है और नये युद्ध के आरंभ की दशा में उसे पांचवी बार में पराजय का मुंह देखना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अमरीका ने अपने दावों के विपरीत इस क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा कि सैनिक शक्ति के बल पर सरकारों को हटाने का युग बीत चुका है।