रूसी राष्ट्रपति विलादमीद पुतीन के सहयोगी ने कहा है कि गुट २० के सम्मेलन के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति और बाराक ओबामा के मध्य भेंट का कोई कार्यक्रम नहीं है।
रूसी सूत्रों के अनुसार यूरी यूशान्कोव ने कहा कि ५-६ सितम्बर को सेन्टपीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाली गुट बीस के शिखर सम्मेलन के अवसर पर विलादमीर पुतीन कुछ देशों के राष्ट्रध्यक्षों से अलग भेंट करेंगे। उन्होंने बताया है कि रूसी राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन विशेष रूप से चीन के राष्ट्रपति, जापान और ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों से भेंट करेंगे।
याद रहे इस से पूर्व वाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी ने इस बात पर बल देते हुए कि बाराका ओबामा गुट बीस के सम्मेलन के अवसर पर मजबूरी में अन्य नेताओं के साथ पुतीन से भी भेंट करेंगे, इस बात का कोई उत्तर नहीं दिया कि क्या अमरीका और रूस के राष्ट्रपति एक दूसरे से अलग भेंट करेंगे?
रूस द्वारा एडवर्ड स्नोडेन को शरण देने के बाद अमरीका से उसके संबंधों में खटास आ गयी है और हालिया दिनों में अमरीकी राष्ट्रपति ने गुट बीस के सम्मेलन से पूर्व मास्को में पुतीन से अपनी भेंट के कार्यक्रम में रद्द कर दिया था।