31 अगस्त 2013 - 19:30
अशरफ़ छावनी पर हमला, 50 आतंकवादी ढ़ेर।

इराक़ी जनता, संघर्षकर्ता गुटों और इस्लामी धड़ों ने क्रांति विरोधी गुट के अड्डे अशरफ़ छावनी पर धावा बोलकर इस छावनी में मौजूद तत्वों को बाहर निकालने का प्रयास किया

आतंकवादी गुट एमकेओ की अशरफ़ छावनी पर हुए हमले में 50 आतंकवादी मारे गये हैं। फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी जनता, संघर्षकर्ता गुटों और इस्लामी धड़ों ने क्रांति विरोधी गुट के अड्डे अशरफ़ छावनी पर धावा बोलकर इस छावनी में मौजूद तत्वों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूत्रों का कहना है कि इस आक्रमण में 34 आतंकवादी मारे गये। तसनीम न्यूज़ ने अलमयादीन टीवी चैनल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि उग्र लोगों ने एमकेओ आतंकवादी गुट की सेक्रेट्ररी मरियम रजवी की सहायक भी इस आक्रमण में मारी गयी। दूसरी ओर इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने अपने बयान में 70 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अंततः ईश्वर ने हज़ारों निर्दोष महिलाओं और बच्चों की हत्या का बदला दे ले लिया। ज्ञात रहे कि इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम इन इस सैन्य छावनी में आतंकवादी गुट एमकेओ के तत्वों को बसाया था जहां से यह आतंकवादी गुट अतीत में भी इराक़ी और ईरानी जनता के विरुद्ध आतंकवादी कार्यवाहियां करता रहा है और आज तक इस छावनी से आतंकवादी कार्यवाहियां की जा रही हैं